साइबर ठगी के शिकार लोगों के चेहरों पर लौट आई मुस्कान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड पुलिस की सक्रियता से हापुड से ठगी के शिकार लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।पुलिस ने अब तक 32 लाख से अधिक धनराशि वापिस कराई। जनपदीय साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन फ्रॉड व ठगी कर खातों से निकलने वाले रूपये वापस पीड़ित व पीड़िताओं के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी।
पिछले माह नवम्बर में साइबर ठगों द्वारा विभिन्न माध्यमों से पीड़ितों के साथ की गई ऑनलाइन ठगी के करीब 5,56,742/- रूपये वापस कराए हैं
चालू वर्ष-2023 में साइबर सेल टीम द्वारा अब तक पीड़ितों के करीब 32,14,991/- रूपये वापस कराये जा चुके है।
संक्षिप्त विवरण:-
माह नवम्बर-2023 में पीड़ित व पीड़िताओं द्वारा जनपद के विभिन्न थानों,साइबर सेल, कार्यालय में ऑनलाइन फ्रॉड / झांसा/ठगी होने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निस्तारण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपदीय साइबर सेल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में धोखाधडी / साइबर सम्बन्धी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपदीय साइबर सेल टीम द्वारा विभिन्न बैंको/पेमेन्ट गेटवे / मर्चेन्ट से सम्पर्क कर विगत माह नवम्बर में साइबर ठगी के पीडित हुए पीड़ितों के 5,56,742/-रूपये वापस कराये गये हैं।
पीड़ित /पीड़िताओं की धनराशि वापस होने पर उनके द्वारा हापुड़ पुलिस का आभार प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है।
रूपये वापस कराने वाली पुलिस टीमः-
1. निरीक्षक श्री विनोद कुमार पाण्डेय प्रभारी साइबर सेल जनपद हापुड।
2.उ०नि० श्री विनीत मलिक साइबर सेल जनपद हापुड।
3.मुख्य आरक्षी सुनील कुमार कुमार साइबर सेल टीम।
4.आरक्षी नीरज कुमार साइबर सेल टीम।
5. आरक्षी करन सिंह साइबर सेल टीम।
6.आरक्षी दीपक कुमार साइबर सेल टीम।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
CHRISTMAS OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065

































