इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजूकेशन एंड मैनेजमेंट में छात्रों को स्मार्टफोन बांटे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट जरौठी रोड हापुड़ में बीए, बीकॉम पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन बांटे। स्मार्टफोन मिलने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पर्पित कर किया। प्रबंध समिति के पदाधिकारी डॉ विपिन गुप्ता ने कहा कि मोबाइल जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। जिसमें ज्ञान का खजाना भरा पड़ा है। दीपक बाबू ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में कोचिंग में प्रतियोगिता ई परीक्षा की तैयारी करने में मोबाइल न महत्वपूर्ण स्थान है।
डॉ विकास अग्रवाल ने कहा कि मोबाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। संस्थान के निदेशक डॉ सतीराम सिंह, 5 कार्यवाहक प्राचार्या भारती गुप्ता, विभागाध्यक्ष डॉ संजीव भारद्वाज ने विचार रखे।

ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर































