हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित आई एम आई टी कॉलेज में मोहम्मद नाजिम अंसारी सचिव व उप निदेशक मोहम्मद आरिफ अंसारी ने कॉलेज में फाइनल ईयर के समस्त छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए ताकि भविष्य में छात्र व छात्राएं अपनी इस न्यू स्मार्ट तकनीकी के कारण शिक्षा नीति को और स्मार्ट बना सके. स्मार्टफोन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे. कॉलेज के सचिव मोहम्मद नाजिम अंसारी ने बताया कि युवा शक्ति को डिजिटल क्षेत्र में सशक्त और जागरूक बनाने के लिए सरकार ने यह योजना चलाई है जिसके द्वारा हर वर्ग के युवा शक्ति को डिजिटल लर्निंग के लिए प्रोत्साहित करना है इस मौके पर एचओडी निमिष गोयल, शोएब, राहुल जैन, नीतू, सोनम, ज्योति व अमान आदि उपस्थित रहे.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























