👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : छात्रों के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अध्ययनरत युवाओं को टेबलेट और स्मार्टफोन लगातार वितरित किए जा रहे हैं जिसके चलते रविवार को हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज महाविद्यालय में स्नातक के तृतीय वर्ष छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन तथा स्नातकोत्तर के छात्रों को टेबलेट वितरित किए जाएंगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्नातक के 1,187 छात्रों को स्मार्टफोन तथा 301 स्नातकोत्तर के छात्रों को टेबलेट दिए जाएंगे. यह कार्यक्रम एसएसवी पीजी कॉलेज महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में दोपहर 2:30 बजे आयोजित होगा.





























