👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर मोदीनगर से हापुड़ की दिशा में जा रहा है एक छोटा हाथी आग की चपेट में आ गया. छोटे हाथी के चालक ने किसी तरह वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई. सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
बता दें कि शनिवार को हापुड़ की मोदीनगर रोड पर एक छोटा हाथी आग का गोला बन गया. देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया.



























