हापुड़,सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत काली नदी के निकट संचालित अवैध बूचड़खाने को रविवार की अपराह्न जे.सी.बी. मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।
अवैध बूचड़खाने से प्रदुषित हो रहे वातावरण से खफा व गुस्साए गांव पटना व मुरादपुर के हजारों किसानों ने अवैध बूचड़खाने को रविवार की दोपहर जा घेरा। ग्रामीणों ने अवैध बूचड़खाने पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और मांग की कि अवैध कुट्टी घर को ध्वस्त किया जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र, उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश, भापजा विधायक विजयपाल तथा हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बूचड़खाने को जमींदोज (ध्वस्त) कर दिया।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय, पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, . 90% लोन सुविधा, Call 9540030099
























