👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में एक पटाखा फैक्टरी में चार जून को हुए विस्फोट के सिलसिले में धौलाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी मेरठ के लिसाड़ी गेट का शाहनवाज है जो इस हादसे के मुख्य आरोपी वसीम के सगे भाई शोएब का साला है।
शाहनवाज व वसीम के नाम ही फैक्टरी के किराए का एग्रीमेंट है। अब तक जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि फैक्टरी में कैमीकल विस्फोटक से पटाखे अवैध रुप से बनाए जाते थे। पौटेशियम क्लोराइड व पौटेशियम नाइट्रेट जैसे रसायनिक तत्वों का इस्तेमाल किया जाता था।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























