हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रविवार की सुबह कोहरे का कहर दिखाई दिया। इस दौरान थाना सिंभावली क्षेत्र में छह वाहन आपस में भिड़ गए जिनमें सवार चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड करा कर यातायात सुचारु कराया।
रविवार की सुबह जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में जबरदस्त कोहरा छा गया जिसकी वजह से छह वाहन आपस में टकरा गए। कोहरे के कारण दृश्यता काफी ज्यादा प्रभावित हो गई। ऐसे में आगे चल रहा वाहन पीछे चल रहे चालक को नजर नहीं आया जिसकी वजह से सिंभावली थाना क्षेत्र में सिखेड़ा बाईपास के पास छह वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान हाइवे पर चीख-पुकार मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने राहगीरों की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराया।
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065

अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल मैदान में





























