हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के छह गांव में 2.93 करोड रुपए की लागत से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा 6 सड़कों और नालियों का निर्माण किया जाएगा इसके लिए संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी ने धनराशि अवमुक्त कर दी है। ग्राम भटियाना फूल कुमार के मकान से मंदिर होते हुए सुरेंद्र शर्मा व गिरधारी के मकान तक सीसी रोड और नाली निर्माण का कार्य 46.60 लाख, ग्राम ततारपुर में सर्विस रोड की तरफ सीसी रोड के निर्माण का कार्य 56.76 लाख, ग्राम अकड़ौली में चौक से लेकर प्राइमरी स्कूल होते हुए वाल्मीकि बस्ती की तरफ तक सीसी रोड व नाली निर्माण का कार्य 45.25 लाख, ग्राम उदयपुर जगदीश के मकान से लेकर शिव मंदिर की तरफ सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य 49.77 लाख, ग्राम श्यामनगर में अमरीश त्यागी के मकान से लेकर प्राइमरी स्कूल की तरफ सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य 46.30 लाख और ग्राम महमूदपुर बारात घर से लेकर होली चौक होते हुए सांवी रोड की तरफ सीसी रोड व नाली निर्माण का कार्य 49.21 लाख रुपये से कराया जाएगा।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर

































