
भयंकर सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, सात घायल
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील क्षेत्र की गुलावठी रोड पर सोमवार की तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हैं। सूचना पर हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडेय, हापुड़ के कप्तान कुंवर ज्ञानंज्य सिंह, सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश, आसपास के थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार एक बस गुलावठी से वापस डासना लौट रही थी जिसमें बाराती सवार थे। खुशियों का माहौल था। करीब 25 बारातियों से भरी बस वापस लौट रही थी। जैसे ही वह धौलाना क्षेत्र की गुलावठी रोड पर पहुंची तो वह सड़क हादसे का शिकार हो है। कस्बे के पास फैक्ट्री के समीप यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।हादसे के दौरान एक लोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर बस से टकराया और बस पर पलट गया जिससे चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मौके पर महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाद में तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची जिसने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को अवगत कराया। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुष्टि की है कि सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग इस दौरान घायल हो गए।

























