पशु कटान में लिप्त तीन सगे भाईयों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस व पशु वध धंधेबाजों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पशुवध करने वाले छह धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक भैंस, एक मोबाइल, दो तमंचे, दो-दो जिंदा व खोखा कारतूस, पशु काटने में प्रयुक्त औजार तथा दो बाइक बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि थाना कपूरपुर पुलिस शनिवार की सुबह बझैड़ा नहर बम्बा के पास चैकिंग कर रही थी कि पुलिस को देखते ही पशु कटान में लिप्त धंधेबाजों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेर घोटकर पशु काटने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी गांव बझैड़ा कला के आदिल, फरियाद, यामीन, आरिफ, शाहमौहम्मद, व सुलतान है। जिनमें आदिल, आरिफ व सुलतान सगे भाई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक भैंस, एक मोबाइल, दो तमंचे, दो-दो जिंदा व खोखा कारतूस, पशु काटने में प्रयुक्त औजार तथा दो बाइक बरामद की है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने पशुवध कर उनका मीट बेचकर आर्थिक लाभ कमाना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

































