हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने फर्जी मतदान व चुनाव प्रभावित करने के आरोप में छह को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि किसी भी सूरत में फर्जी मतदान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार ही मतदान होगा। आपको बता दें कि हापुड़ पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच उसने जैन कन्या इंटर कॉलेज व अन्य पोलिंग बूथों से छह हिरासत में लिया है जिनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि निकाय चुनाव के लिए मतदान सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ। ऐसे में हापुड़ के कुछ पोलिंग बूथों पर पुलिस को फर्जी मतदान की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद उसने जांच शुरू की तो छह को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























