हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला गढ़ रेलवे स्टेशन के पास का है जहां विपिन कुमार पुत्र नानक चंद, पवन पुत्र नानक चंद निवासी इंद्रा कॉलोनी गढ़ और विनोद पुत्र बाबूराम निवासी मोहल्ला राजीव नगर गढ़ जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने तीनों को पकड़ कर जेल भेज दिया और जुआ अधिनियम 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं दूसरे मामले में संजय पुत्र रतन पाल, राजू पुत्र पप्पू निवासी इंद्रा कॉलोनी गढ़ और दीपक पुत्र इंद्रजीत निवासी रेलवे कॉलोनी गढ़ को पुलिस ने एक फॉर्म हाउस से गिरफ्तार किया है जहां तीनों ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। छह जुआरियों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333




























