हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर कला में रविवार को करीब साढ़े छह फीट लंबा अजगर निकलने से क्षेत्रवासियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। गांव के प्रधान निरंकार सिंह के घर में निकले अजगर को देखने के लिए ग्रामीण इकट्ठा हुए जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के पश्चात पकड़ लिया। इसी बीच अजगर ने भागने का प्रयास किया जिससे अफरातफरी की स्थिति बन गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला रविवार का है जब गांव के प्रधान के घर में अचानक साढ़े छह फीट लंबा अजगर घुस आया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की नजर जब अजगर पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में अन्य ग्रामीण भी इकट्ठा हुए और कड़ी मशक्कत के पश्चात अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























