हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घुंघराला में अपनी बहन का सिंदारा देने आए भाई को बहन के ससुराल पक्ष ने जमकर पीटा। इस दौरान पीड़ित घायल हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ के गांव खरदौनी के शंकर ने बताया कि 18 अगस्त को वह बाइक से बहन का सिंदारा देने गांव घूंघराला आया था। शाम करीब 7:00 बजे जब वह वापस लौटने की तैयारी करने लगा तो घर से बाहर निकलते ही बहन के ससुर जगनी, सास सरोज और देवर सत्येंद्र ने लाठी-डंडों से शंकर को जमकर पीटा जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर आसपास लोग पहुंचे और पीड़ित को बचाया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065


























