हापुड सीमन, (ehapurnews.com): सुरेश जैन: सेवा भारती द्वारा सेवा केंद्रों पर भगिनी निवेदिता की जयन्ती मनाई गई। मौहल्ला कृष्णा नगर, शक्तिनगर, राजधानी पब्लिक स्कूल, पन्नापुरी, वेद बालिका विद्यालय, भीमनगर सेवा केन्द्रो पर कार्यक्रम आयोजित हुए। कृष्णा नगर सेवा केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एस एस वी इटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता सुरेश चन्द जैन ने भगिनी निवेदिता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि भगिनी निवेदिता स्वामी विवेकानंद एक विदशी महिला थी। स्वामी विवेकानंद की शिक्षा से प्रभावित होकर वह भारत आई और उनकी शिष्या बनकर अपना जीवन बालिकाओ की शिक्षा, नारी आन्दोलन, चिकित्सा, स्वामी विवेकानंद की शिक्षा के प्रचार-प्रसार में समर्पित कर दिया। मातृमडल सेवाभारती की जिलाध्यक्ष शशी गोयल ने भगिनी निवेदिता की शिक्षाओ को जीवन मे धारण कर सेवा कार्यों मे समयदान व अंशदान देने का आग्रह किया। जिलामत्री घनश्याम कश्यप, नगर अध्यक्ष नरेश कुमार, नगर मत्री ओमप्रकाश ने भी विचार व्यक्त किए। केन्द्र संचालिका ज्योति शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। जिला संयोजिका मीनू चौहान, मातृमडल की नगर अध्यक्ष रुबी जैन, सेवा प्रमुख ब्रजेश कुमार गोयल, विशाल मितल, संगीता, सौम्या, दितीया आदि उपस्थित रहे।




























