हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने सगे देवरों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत करने पर विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर पीटा और उसे घर से निकाल दिया। वहीं विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बाबूगढ़ निवासी महिला की शादी मेरठ के थाना मुल्तान नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। इसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान करने लगे।
हद तो तब हो गई जब दो सगे दरों ने दुष्कर्म का प्रयास किया जिसके बाद पीड़िता ने मायके पहुंच मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























