एस.आई.एम.एस. में कोरोना पाजिटिव गर्भवती महिला का सामान्य प्रसव












हापुड़, सीमन (ehapurnerws.com): सरस्वती इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साईसेंस अनवरपुर जिला हापुड़ में गर्भवती महिला सन्नो पत्नी मौ आसिफ निवासी जिला बुलंदशहर 28 अगस्त के प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया गया। जिसका कोरोना टेस्ट कराया गया तो उनकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। उक्त गर्भवती महिला में खून की भी मात्रा बहुत कम भी गर्भवती महिला का होमोग्लोबिन 7 ग्राम था जिस कारण उनको 02 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। सरस्वती अस्पताल की प्रसूति विभाग की हैड कल्पना वर्मा व उनकी टीम ने उक्त महिला की नोर्मल डिलीवरी कराई। मां व शिशु अब पूर्ण रुप से स्वस्थ है। डा.कल्पना वर्मा के साथ डा.कल्पना कुलश्रेष्ठा,डा.सुनीता सिंघल,डा.इमरीन, डा.प्रियंका व डा.माधवी आदि शामिल थे। इससे पहले भी 15 अगस्त को गर्भवती महिला काजल पत्नी योगेश निवासी हापुड़ का भी कोरोना टैस्ट कराया गया तो उनकी भी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। उक्त विभागीय टीम ने अपने अथक प्रयास व अनुभव द्वारा उसकी भी नार्मल डिलीवरी कराई गई थी। सरस्वती मेडिकल प्रबंधक ने दावा किया है कि अस्पताल में मरीजों की देखभाल व मरीजों के खाने-पीने की व्यवस्था भी अस्पतला की तरफ से स्वच्छता को ध्यान मेें रखकर की जा रही है ताकि किसी भी मरीजों को अस्पताल में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, साथ ही सभी वार्ड को सुचारु रुप से सैनेटाईज भी किया जाता है।

ये भी पढ़ें: चीनी, दाल समेत किराने का सामान मंगाना हुआ आसान, डाउनलोड करें Listailer App











Related Posts

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

Read more

दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
error: Content is protected !!