
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के जंगल में दो दिन पहले रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सोनू पुत्र मूलचंद निवासी गांव राजपुर के रूप में हुई है। पहचान होने के उपरांत परिवार में मातम छा गया। हालांकि पुलिस पहले ही शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

























