
सिंभावली: हरोड़ा मार्ग पर जलभराव से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के हरोड़ा मार्ग पर पिछले छह महीनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर जल भराव के साथ-साथ गहरे-गहरे गड्ढे भी हो चुके हैं जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान हैं और उन्होंने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर खींचा है। इस दौरान कई बार तो ई-रिक्शा भी पलट चुकी है जिसकी वजह से हादसे हो रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले छह महीनों से यही हालात बने हुए हैं। हरोड़ा मार्ग करीब 30-35 गांव को जोड़ता है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन यहां गहरे-गहरे गड्ढे और जल भराव के कारण लोग बेहद परेशान हैं। अक्सर वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं जिनका कहना है कि अधिकारी लापरवाही छोड़ जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करें।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096

































