
👁 13 views Views
सिम्भावली: दो महीने पहले युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में दो महीने पूर्व युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अब मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि दो महीने पहले गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया जिसे वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने का दबाव बनाता रहा। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



























