सिंभावली: पानी में डूबने से हुई थी बुलंदशहर निवासी राजेंद्र की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव भरना के जंगल में बने नलकूप की हौज में रविवार की सुबह बुलंदशहर निवासी व्यक्ति का शव पड़ा मिला था जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया है।
बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के गांव रमपुरा के रहने वाले राजेंद्र सिंह शनिवार की देर शाम से लापता थे जिनका शव रविवार की सुबह सिंभावली क्षेत्र के गांव भरना के जंगल में बने नलकूप की हौज में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसमें मौत का कारण पानी में डूबना और सांस रूकना बताया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























