
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में स्थित जखेड़ा रहमतपुर की नहर में रविवार को एक लाश मिलने से लोगों में सनसनी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सुमित सिसोदिया पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने लाश को नहर से निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। प्रतीत होता है कि लाश 15 दिन पुरानी है जो बहकर आई है।
रविवार को ग्रामीण जब नहर के पास से गुजर रहे थे तो उनकी नजर लाश पर पड़ी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची जिसने लाश को नहर से बाहर निकाला। लाश काफी समय से पानी में होने की वजह से सड़ी गली अवस्था में मिली। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
बाबूगढ़: रेड चिली रेस्टोरेंट दे रहा है 10% की विशेष छूट: 8791240160






























