
सिंभावली: कुएं में कट्टे में मिला महिला का शव
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में बीती रात एक विवाहित महिला का शव कुएं में मिला जिसके बाद लोगों के होश उड़ गए। शव कट्टे में बंधा था। सूचना पर पुलिस व फॉरेनसिक टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
36 वर्षीय गुलशन निवासी अजराना मेरठ का निकाह 15 वर्ष पूर्व सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी आजाद के साथ हुआ था। महिला का शव गुरुवार की रात कुएं में देखा। इसके बाद उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव एक सफेद रंग के कट्टे में बंधा था जिसके ऊपर मिट्टी डली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020


























