हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत अवैध प्लाटिंग का धंधा जोरों पर चल रहा है। अवैध प्लाटिंग के साथ-साथ अवैध मिट्टी खनन भी धड़ल्ले से हो रहा है लेकिन अधिकारियों को इसकी जरा भी फिक्र नहीं है। सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा में दिल्ली लखनऊ हाईवे के किनारे गांव के दोनों किनारों पर खुलेआम अवैध रूप से कॉलोनियां काटी जा रही है। कोलोनाईज़रों ने बिचौलियों को सक्रिय कर दिया है। जानकारी के अनुसार सिखेड़ा में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों में से एक कॉलोनी को एचपीडीए दो बार ध्वस्त भी कर चुका है। हालांकि अन्य कॉलोनियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सिंभावली के विभिन्न क्षेत्र में अवैध कॉलोनी का धंधा चल रहा है। जिस तरह के हालात यहां बने हुए हैं उसे देखकर लगता है कि अधिकारियों की मिलीभगत से यह गोरखधंधा पनप रहा है।





























