हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल पर किसानों का 192 करोड रुपए बकाया है जिसके चलते सरकार ने दोनों चीनी मिलों को गन्ना भुगतान के लिए 40 करोड़ रुपए की सब्सिडी देने की तैयारी की है जिससे किसानों को 20% से अधिक का भुगतान हो सके। केंद्र सरकार ने सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल को सब्सिडी देने का फैसला लिया है जिसे सीधे गन्ना समितियां किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगी।
इसमें सिंभावली को 27 करोड़ और बृजनाथपुर शुगर मिल को करीब 12 करोड रुपए की सब्सिडी मिलेगी। इससे किसानों को कुछ राहत जरुर मिलेगी।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























