
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर स्थित नए बाईपास पर बुधवार की रात एक होटल में युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मोहित पुत्र धनीराम निवासी गांव इदूर थाना फर्रुखपुर जनपद बहराइच के रूप में हुई है। शव होटल पर बने बांस की झोपड़ी में गमछे के सहारे लटका हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी है। परिजनों में कोहराम मचा है।
मृतक के भाई शिव शंकर ने बताया कि मोहित 26 नवंबर से घर से लापता था जिसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। मोहित का शव फंदे से लटका था। सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।





























