मेरठ में फर्जी पुलिस वाला बनकर थार लूटने वाला सिंभावली निवासी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फिल्मी स्टाइल में मेरठ में थार लूटने वाले जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के दतियाना निवासी अभिजीत उर्फ सागर पुत्र ब्रह्म सिंह को मेरठ के थाना परतापुर तथा स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया है जबकि उसका फरार साथी सचिन उर्फ राजा पुत्र रविंद्र निवासी भेड़ापुर चांदी नगर बागपत की तलाश जारी है। आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में थार लूटी थी और खुद को परतापुर थाने का पुलिसकर्मी बताया था।
दरअसल गुजरात की कंपनी का मेरठ की हापुड़ रोड पर स्थित शहीद धन सिंह कोतवाल प्रशिक्षण केंद्र में कार्य चल रहा है। बुधवार की रात कंपनी की थार गाड़ी से सोनीपत हरियाणा निवासी ड्राइवर कुलदीप फाईलें लेकर मेरठ आया था। रात को करीब 11:30 बजे कुलदीप वापस दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह रिठानी से आगे यूको बैंक के पास पहुंचा तो लघु शंका के लिए उसने गाड़ी सड़क किनारे लगाई। तभी दोनों आरोपी मौके पर पहुंचे और खुद को परतापुर थाने का पुलिसकर्मी बताया और गाड़ी लूट कर फरार हो गए। इसके बाद उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना परतापुर निरीक्षक जय करण सिंह की अगवाई में थाना पुलिस तथा स्वॉट टीम प्रभारी संजय पांडे की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से थार बरामद हुई है। अन्य की तलाश के लिए दबिश जारी है।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




























