
सिंभावली: होली पर दो पक्षों में मारपीट
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के मजरा नयावास में होली के अवसर पर बुधवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, पत्थराव भी हुआ जिससे क्षेत्रवासियो में दहशत की स्थिति बन गई। पुलिस ने सख्ती करते हुए हालातों को काबू में किया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल कराई।
बताया जा रहा है कि एक किशोरी दुकान पर सामान लेने के लिए पहुंची थी जहां किसी बात को लेकर उसका दुकानदार से विवाद हो गया। दुकानदार ने सामान देने से इनकार कर दिया तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और गाली-गलौज हुआ। मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020

























