
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र की बक्सर नहर में क्षेत्रवासियों ने गुरुवार को एक शव देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकालने की प्रक्रिया शुरू की। बताया जा रहा है कि शव काफी पुराना है जो सड़ी-गली अवस्था में है जो तैर कर सिंभावली के बक्सर नहर में पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को क्षेत्रवासी गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर नहर में तैर रहे एक महिला के शव पर पड़ी। इसके बाद सभी के होश उड़ गए। क्षेत्रवासियों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































