गढ़मुक्तेश्वर, सीमन/ विनोद गुप्ता (ehapurnews.com): नया विचार नई ऊर्जा फांउडेशन आफ इंडिया की अगुवाई में गांव इनायतपुर में वंदेमातरम सिलाई सैंटर का शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन संस्था के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुजाहिद चौधरी एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष वीर सिंह चौहान व प्रदेश महासचिव नरेश शर्मा ने फीता काट कर किया।
आयोजक नीरज कुमार ने बताया कि सैंटर का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलम्बी बनाना है और वे सिलाई सीख कर आत्म निर्भर बन सकेंगी। सैंटर पर प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया जाएगा।इस मौके र प्रधान किशनपाल सिंह, यादराम सिंह, होराम, अरुण कुमार त्यागी आदि उपस्थित थे।
नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:































