
स्वदेशी अपनाओ के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान हापुड, सीमन(ehapurnews.com):भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ जनपद हापुड़ के तत्वावधान में आयोजित स्वदेशी जन जागरण अभियान के समर्थन में आयोजित हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने सोमवार को हापुड में किया।यह अभियान एक पखवाड़ा तक चलेगा।हापुड के अतरपुरा चौपला पर स्थित डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर सोमवार को भाजपाई एकत्र हुए। भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने बैनर पर हस्ताक्षर अभियान का श्री गणेश किया और लोगो से आव्हान किया कि वे स्वदेशी उत्पाद को बढावा देने के लिए स्वदेशी अपनाए।अनेक राहगीरों ने भी अभियान के समर्थन में बैनर पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, जिला संयोजक अशोक बबली, जिला सहसंयोजक दीपांशु गर्ग, नगर संयोजक अंकुर कंसल लोहे वाले, नगर संयोजक योगेंद्र मोनू, नगर उपाध्यक्ष मनोज तोमर,नगर मंत्री मुदित गोयल , संजय बाल्मीकि, पूर्व जिला महामंत्री प्रमोद जिंदल, नगर सह सयोजक संजय शर्मा, नगर सह सयोजक शरद गर्ग, हेमंत सैनी और सभासद आदित्य सूद , सभासद नितिन पाराशर, सभासद रोहताश यादव, सभासद संजीव चौटाला , सभासद शशांक गुप्ता , सतीश सिंघाल, अंकुर भाई कसेरे , मधुर कंसल , उदय कंसल, जिला सहसंयोजक दीपांशु गर्गआदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

































