👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला पुराना बाजार में स्थित मार्केट में अली खान वाली मस्जिद के पास बिजली का एक खंभा शनिवार को अचानक एक ओर झुक गया जिससे आने जाने वाले लोगों में बेचैनी बढ़ गई. मार्केट में खरीदारी के लिए निकले ग्राहक और स्थानीय दुकानदारों में डर बैठा हुआ है. सभी ने मांग की है कि बिजली विभाग जल्द से जल्द बिजली के खंभे को ठीक कराएं जिससे समय रहते हादसों पर विराम लग सके.
आपको बता दें कि मस्जिद के पास झुके इस बिजली के खंभे से कभी भी हादसा हो सकता है. स्थानीय लोगों की मांग है कि विभाग जल्द से जल्द इस ओर ध्यान दें और खंभे को ठीक कराएं.


























