हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर्य समाज हापुड़ की अगुवाई में नगर के मोहल्ले-मोहल्ले में पर्यावरण शुद्धि यज्ञ निकाला जा रहा है। एक रिक्शा पर रखे हवन कुंड को लेकर शुक्रवार को आर्य बंधु आर्य नगर और जवाहर गंज की गलियों में पहुंचे और लोगों को यज्ञ में आहुतियां अर्पित करने के लिए आह्वान किया। महिला व पुरुषों ने देशी घी व जड़ी बूटियों से निर्मित सामग्री से हवन में आहुतियां डाली और कामना की कि विश्व को कोरोना जैसी महामारी से मुक्ति दिलाई जाए।
आर्य बंधुओं ने बताया कि हवन कुंड को लेकर गली-गली घूमने तथा हवन में आहुतियों के लिए लोगों को आमंत्रित करने के पीछे एक ही उद्देश्य है कि पर्यावरण शुद्धि में सभी की सहभागिता बनें।
























