👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में लगातार प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में पिलखुवा में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री पर विभाग ने कार्य करते हुए सील लगा दी और एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी है। बता दें कि पिलखुवा टेक्सटाइल सेंटर स्थित श्रीराम टैक्सटाइल इंडस्ट्री पर प्रदूषण विभाग ने छापा मारा जहां लकड़ी की भट्टी चलती पाई गई जबकि इस प्रकार की फैक्ट्रियों को बंद किए जाने के आदेश दिए जा चुके हैं। आदेश के उल्लंघन पर विभाग ने एक लाख का जुर्माना लगाते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































