हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल हापुड़ का 30 वां वार्षिकोत्सव 10 सितंबर से 16 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है दस सितंबर, शनिवार की सुबह 8 बजे श्री चंडी मंदिर से कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो कथा स्थल तुलाराम की धर्मशाला पर समाप्त होगी, राजस्थान के जनपद गंगानगर के संत श्री गोपाल मोहन भारद्वाज भक्तों को श्रीमदभागवत कथा का रसयान कराएंगे। कथा के मुख्य यजमान शांति स्वरूप गोयल होंगे, जबकि दिनेश कुमार सक्सेना एडवोकेट, प्रदीप सिंघल, राकेश कुमार शर्मा, शिवकांत गर्ग, कमल किशोर अग्रवाल, शरद अग्रवाल, बिजेंद्र भाटी सहयजमान होंगे। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य अतिथि अनिल कुमार गोयल होंगे।
हापुड़: वार्ड-29 की विद्युत समस्या की सभासद ने उठाई आवाज
🔊 Listen to this हापुड़: वार्ड-29 की विद्युत समस्या की सभासद ने उठाई आवाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या- 29 में विद्युत समस्या से हर…
Read more
























