
हापुड के कुचेसर में निकाली गई श्री श्याम शोभायात्रा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ग्राम कुचेसर मे किठौर रोड पर स्थित प्राचीन श्री नव दुर्गा एवं गुरुगोरख नाथ मन्दिर का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।मंगलवार की सुबह मंदिर प्रांगण में आयोजित हवन में भक्तों ने आहुतियां डालकर का विश्व कल्याण की कामना की तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर अपनी अटूट श्रध्दा का परिचय दिया।
श्री श्याम शोभायात्रा मे श्री गणेश जी, शिव जी महाराज, लड्डू गोपाल, माँ महाकाली अखाडा, श्री गुरु महाराज व श्री श्याम प्रभु खाटू की झांकिया शामिल थी और शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ।
इस अवसर पर महंत त्रिलोकचंद गुरु जी , संजय शर्मा , देवांश शर्मा, राजा शर्मा, देवेश शर्मा ,नरेश शर्मा, हर्ष शर्मा, राजेंद्र सिंह ओलख, ध्रुव, नव, सुभाष प्रधान, कुलदीप, सचिन, मनीष, बांटी, संजीव, ललित, शिवम, विशाल, प्रिंस, आकाश, पिंटू, मनवीर, दीपक, अमरीश, जातिन सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
रिद्धिमा मेकओवर करवा चौथ के लिए लेकर आए हैं स्पेशल ऑफर, 499/- से शुरू: 7417707350































