
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) श्री परशुराम जयंती हेतु प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने महासभा के संस्थापक प्रेम प्रकाश शुक्ला से शिष्टाचार मुलाकात की। कार्यालय देवलोक कॉलोनी पर और उनको गुलाब पुष्प देकर उनका स्वागत किया एवं श्री परशुराम जयंती पर चर्चा की। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया यह एक महत्वपूर्ण कदम है। जो महासभा को मजबूती प्रदान करेगा। महासभा के आगे के होने वाले कार्यों की भूमिका बनाया गया। महासभा सभा को और आगे ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा।
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.)के शिष्टाचार मुलाकात में संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश शास्त्री,मनु मिश्रा,हर्ष पाण्डेय, संदीप अवस्थी, मनोज मिश्रा, पाण्डेय, प्रियांशु पाण्डेय,प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131



























