श्रीराम के आदर्श अनुकरणीय
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): संत प्रवर श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी ने कस्बा धौलाना में श्रीराम कथा की अमृत वर्षा करते हुए भक्तों से कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श अनुकरणीय हैं और प्रभु की लीलाएं मानव के लिए प्रेरणादायी हैं जो मानव को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।भगवान राम का स्मरण ही मानव को भवसागर भी पार करा देता है।संत ने जैसे ही कथा स्थल पर प्रवेश किया तो श्रध्दालुओं ने खड़े होकर सनातन धर्म की जय हो के उदघोष से स्वागत किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा,डा पायल गुप्ता,विधायक धर्मेश तोमर आदि ने संत को माला पहनाकर के स्वागत किया।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more

























