बाबूगढ़ में कल निकलेगी श्री राम रथ ध्वज यात्रा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): 22 जनवरी को अयोध्या के श्री राम मंदिर में प्रभु राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में राम भक्तों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जहां सुबह 8:00 बजे बाबूगढ़ छावनी की होली चौक पर स्थित श्री शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ, 11:30 सुंदरकांड पाठ समापन, दोपहर 12:30 बजे पुराना शिव मंदिर से श्री राम रथ ध्वज यात्रा शुरू होगी जो कि बाबूगढ़ के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। शाम 6:30 होली चौक पर स्थित पुराना शिव मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























