श्री सनातन धर्म सभा द्वारा 26 मार्च से श्री राम कथा का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ द्वारा 26 मार्च से 2 अप्रैल तक शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूज्य श्री कार्तिक गोस्वामी जी महाराज श्री राधा रमण मंदिर वृंदावन से व्यासपीठ को सुशोभित करेंगे। इस अवसर पर योगाचार्य रोहित सिंधु द्वारा योग चिकित्सा शिविर में रोगों का योग द्वारा समाधान किया जाएगा जो की सभा भवन कोठी गेट हापुड़ में सुबह 6:00 से 8:30 बजे तक चलेगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
इस संबंध में श्री सनातन धर्म की एक बैठक शनिवार को आयोजित हुई जिसमें प्रधान रोहित गर्ग, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार जिंदल, मंत्री अशोक कुमार छारिया, दीपांशु गर्ग आदि उपस्थित रहे।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537



























