👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री राधा गोविंद सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में श्रीराधा रानी छठी महोत्सव का आयोजन 26 सितम्बर-2021 की अपराह्न 3 बजे से शिव मंदिर के पास प्रेमपुरा में आयोजित किया गया है।
समिति के प्रवक्ता कृष्ण अवतार अग्रवाल ने बताया कि ब्रज रसिक चेतन ब्रजवासी (बल्लभगढ़) माधो बिहारी दास (खुर्जा), नीरज भटनागर व विक्की भैया (हापुड़), दीपक बंसल (हापुड़) भजनों के माध्यम से भक्तों को ब्रज के कोने-कोने तक ले जाएंगे। श्रद्धालुओं को कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।


























