हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल हापुड़ ने 31वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर एक दिवसीय भव्य संकीर्तन का आयोजन किया। रविवार को हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित एक धर्मशाला में संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर श्रीकृष्ण भजनों पर भक्त जमकर झूमे। संकीर्तन के बाद प्रसादी श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
शनिवार को श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल हापुड़ द्वारा आयोजित संकीर्तन में माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। रसिक चेतन ब्रजवासी बल्लभगढ़, माधो बिहारी दास खुर्जा, ब्रज रसिक हाऊबिलाऊ मोदीनगर ने श्रीकृष्ण के भजन गाकर माहौल पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग दिया। इस दौरान आस्था का परिचय देते हुए कई भक्त शामिल हुए और भगवान के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। इस दौरान देवेंद्र कुमार सक्सेना, शांति स्वरुप, कमल किशोर अग्रवाल, शिवकांत गर्ग, राकेश शास्त्री, संजय त्यागी, राकेश सोना एडवोकेट, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।



























