
श्री पंचायती गौशाला का चुनाव जारी, सीओ ने किया निरीक्षण
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): श्री पंचायती गौशाला के लिए चुनाव जारी है। मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज पहुंच रहे हैं। रविवार सुबह 8:00 बजे चुनाव शुरू हुआ जो दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा। ऐसे में चुनाव में उतरे प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ती जा रही हैं।
श्री पंचायती गौशाला में 3300 मतदाता है जो कि अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद मतगणना होगी और परिणाम रात करीब 9:00 बजे के आसपास घोषित होने की संभावना है। चुनाव से पहले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने शनिवार की रात तक खूब दौड़ लगाई और लोगों से संपर्क साधा। चुनाव अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि मतदान के लिए 11 कक्ष बनाए गए हैं जिनमें प्रत्येक में तीन बूथ होंगे। प्रत्येक बूथ पर 300 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के आधे घंटे बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। चुनाव परिसर में उम्मीदवार और उनके एजेंटों को प्रवेश की अनुमति होगी। लोग अपने मत का प्रयोग करने के लिए चुनाव स्थल पर पहुंच रहे हैं। क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने पुलिसबल के साथ मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926






























