हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की प्रमुख संस्थाओं में से एक श्री पंचायती गौशाला (पंजी०), हापुड़ के होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को विभिन्न पदों के लिए नामांकन किए गए. ऐसे में प्रधान पद पर मनोज कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उप-प्रधान पद पर राजीव गर्ग (दत्तियाने वाले), कनिष्ठ उप-प्रधान पद पर संजीव अग्रवाल (आड़ वाले), वरिष्ठ उप-मंत्री पद पर महेंद्र कुमार शर्मा (तेल वाले), कनिष्ठ उप-मंत्री गौरव अग्रवाल (बिट्ठल सर्राफ), कोषाध्यक्ष पद पर सुनील गर्ग (कात्यानी प्लायवुड), ऑडिटर पद पर अनिल (आलू वाले), उप-ऑडिटर पद पर विभोर अग्रवाल निर्विरोध चुने गए.
निर्विरोध चुने जाने पर सभी पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. वहीं चुनाव अधिकारी ने सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को पत्र दिया. हालाकि मंत्री पद के मुकाबले में सुरेश कुमार गुप्ता (ठेकेदार) तथा वीरेंद्र कुमार गर्ग (पिल्लू सर्राफ) आमने-सामने है, जिसका चुनाव 26 जून को होगा। वहीं बता दें कि 22 सदस्यीय कार्यकारिणी में 26 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922




























