श्री मंशा देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया गया
हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com):हापुड के बुलंदशहर रोड स्थित श्री माँ मंशा देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को फूल बंगला एवं रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया।प्रातः काल पंडित परूषोत्तम दास आचार्य व पंडित दुर्गा प्रसाद आचार्य द्वारा मूर्ति पूजन एवं भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कराया गया एवं आरती कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया । इस अवसर पर शिव कुमार मित्तल, महेश तोमर, विजेंद्र कंसल, अनुज मित्तल, पुनीत गोयल, खलैन्द्र सैनी, लाला राजकिशोर, सुरेश चंद गुप्ता, सुनील सैनी, अजय गर्ग, मनीष अग्रवाल, हनी सैनी, कालीचरण सैनी, सोनू सैनी, आशु दीक्षित, सुधाकर शर्मा, यादराम सैनी आदि मौजूद रहे ।




























