👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पास के कस्बा बाबूगढ़ में स्थित बाबा मोहन मंदिर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्म छठी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कृष्णभक्त अपने-अपने घरों से लड्डू गोपाल लेकर मंदिर पहुंचे और उन्हें एक ही स्थान पर विराजित किया।
श्रीकृष्ण छठी उत्सव पर भक्तों ने श्रीराधाकृष्ण की भक्ति से भरपूर भजन प्रस्तुत किए और नृत्य किया। इस मौके पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर श्रीराधाकृष्ण के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।
हापुड़: रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 50% छूट: *7505835891






























