
बाबूगढ़ में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षाल्लास के साथ मनाई गया। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के हर मंदिर में विशेष सजावट की गई। साथ ही गली-मोहल्लों में भी लोगों ने धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। इस अवसर पर बाबूगढ़ के चामुंडा माता मंदिर में बर्फ की गुफा का आयोजन किया गया जहां दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने बर्फ की गुफा में घुसकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए। बाबा मोहन राम मंदिर पर छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य किया। इस अवसर पर भक्ति राधा कृष्ण के रूप में दिखाई दिए। शिवरीनारायण मंदिर में शेषनाग की झांकियां और कन्हैया का झूला, 56 भोग आदि लगाए गए। बाबूगढ़ के वार्ड नंबर 10 में भक्तों ने सुंदर जागरण किया जहां राधा-कृष्ण व सुदामा की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल बाबूगढ़ क्षेत्र में मौजूद रहा। शांतिपूर्ण तरीके से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व संपन्न हुआ। देर रात तक सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। बाबूगढ़ के गांव उपेड़ा में भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। ग्राम वासियों ने सामूहिक सहयोग से भगवान श्री कृष्णा, माता रानी की भव्य झांकियों का आयोजन किया। भगवान भोले, राधा-कृष्ण आदि की झांकियां निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग लगाया। गली-मोहल्लों में भी लोगों ने भजन कीर्तन किया। पूरा बाबूगढ़ आस्था की खुशबू से महक उठा। इस अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया और प्रभु का खास श्रृंगार किया गया। वहीं पर्व पर धार्मिक व संस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926


























