हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के विभिन्न मंदिरों में बुधवार को भगवान श्री कृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई. भगवान को कड़ी चावल का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया. हापुड़ के आर्य नगर में स्थित माहेश्वरी मंदिर के साथ-साथ अन्य मंदिरों में भी उत्सव धूमधाम से मनाया गया. महेश्वरी मंदिर में बच्चों में कीर्तन के दौरान भजनों पर जमकर नृत्य किया. इस अवसर पर माहौल पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गया. बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे और छठी महोत्सव में शामिल हुए. भगवान कृष्ण को पवित्र गंगाजल से स्नान कराने के पश्चात सुंदर अंग वस्त्र धारण कराए गए. महिला भक्तों के गाए गए मंगल गीतों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने कृष्ण कन्हैया की छठी महोत्सव पर मंदिर प्रांगण को फूलों से सजाया. बुधवार की सुबह से ही धार्मिक आयोजन शुरू हुए जो रात तक चलते रहे.



























