👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल ( ehapurnews.com): श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति हापुड़ के चुनाव की प्रक्रिया की घोषणा कर दी गई है।समिति की चुनाव प्रक्रिया 20अक्टूबर से शुरु होगी और मतदान 31अक्टूबर को होगा।मतगणना, मतदान के बाद शुरू होगी और पूरी होने तक जारी रहेगी।उसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।मतदान व मतगणना एस.एस.वी. डिग्री कालेज हापुड़ में होगी।इस चुनाव में 1768 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।। जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता हापुड़ विकास कुमार को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। बता दें कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद में योजित याचिका संख्या 13596/2021में पारित आदेश दिनांक 20-07-2021के द्वारा श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति हापुड़ के चुनाव करिने के आदेश दिए थे।



























